नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो मैं देखता हुआ निकला हूं उसमें 7 सीटों की बढ़त या जीत दिख रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके हिसाब से जीत न हो तो मन निराश होता है। लेकिन यहीं धैर्य का समय होता है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जो कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा, इसको हम स्वीकारते हैं। इसी के साथ मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी और कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि अब प्रदेश में दो ही बड़े दल रह गए हैं। पहली- आम आदमी पार्टी और दूसरी- भाजपा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 32 फीसदी वोट मिले थे, इस बार 38 फीसदी मिले हैं। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई है।
‘रिंकिया के पापा’ ने भी स्वीकारी केजरीवाल की जीत
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com