नई दिल्ली। सूर्यदेव अगले दो दिनों में आग उगलेंगे और बाहर निकलते ही कोरोना का डंक भी लगने का खतरा है ऐसे में आपको नसीहत दी जाती है कि घरों से निकलते समय जरा संभलकर ही रहेें। दिल्ली में एलर्ट जारी करते हुये कहा गया है कि आने वाले दो दिनों में मौसम खराब होगा।
दिल्ली में आने वाले दो दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। प्रदूषण का कारण है धूल भरी हवाएं। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में पारा भी बहुत बढ़ा है। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल किया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली 26 मई और 27मई को हवा में धूल में उड़ने की संभावना है जिसके कारण प्रदूषण स्तर पर बढ़ोत्तरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 27 मई तक मौसम बिल्कुल राहत नहीं देगा। गर्म हवाओं के कारण राजधानी का तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
लॉकडाउन के बाद वाहन और फैक्ट्री बंद हो गईं थी, जिसके बाद प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुईं थी, जिसमें कई शहरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर पहाड़ और ग्लेशियर दिखने लगे थे।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.