उत्तर प्रदेश

अचानक गिरी मकान की छत, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

  • मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना हो गई। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में गुरुवार रात बारिश के दौरान इम्तियाज का कच्चा मकान गिर गया और मलबे में दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मरने वाली तीनों महिलाएं इम्तियाज की रिश्तेदार हैं। उधर, बिजनौर के गांव कल्हेड़ी में एक मकान की दीवार गिर गई, इसके मलबे में दबकर गांव मुबारिकपुर निवासी सुरेश की मौत हो गई।  

मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर में हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ और इस हादसे में जुबैदा (35) पत्नी खुरगान निवासी गांव गगसौना, थाना फलावदा मेरठ, इनकी बेटी अलीशा (12) और मीना (70) पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हुई है।

वहीं इम्तियाज (45), उसकी पत्नी सायरा (40), बेटी नगमा (21) और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा बीमार थी और उनका ऑपरेशन हुआ था।

उन्हें देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबैदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव आई हुई थी। बताया गया कि हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी और यह सभी बैठकर बात कर रहे थे, इस दौरान मकान की छत गिर गई।

छत गिरने से ये सभी मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इन्हें मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीशा की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।  

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

11 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

11 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

11 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.