Categories: विशेष

अधिवक्ता से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ़्तार

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र में अधिवक्ता से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके चलते पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
आपको बताते चलें कि बृहस्पतिवार उपेंद्र कुमार त्यागी(अधिवक्ता) पुत्र स्वर्गीय सुखबीर सिंह त्यागी निवासी थाना मुरादनगर के मोबाइल फोन पर कॉल करके एक व्यक्ति द्वारा दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी की गई थी। जिसको मद्देनज़र रखते अधिवक्ता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को अवगत कराया था और फिर मुकदमा दर्ज कराया था।

हालांकि, जिसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमें के अनुकूल कानूनी-कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने वाले शातिर आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस को पकड़े गए शातिर आरोपी ने अपना नाम अंकित उर्फ कल्लू पुत्र राजवीर निवासी थाना मुरादनगर गाज़ियाबाद बताया हैं। वहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अधिवक्ता से मोबाइल फोन पर धमकी देते हुए दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामले सामने आया था।
जिसके उपरांत थाना मुरादनगर पुलिस के उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार और वरिष्ठ सिपाही राकेश कुमार ने रंगदारी मांगने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमें के अनुकूल कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

3 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

3 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.