Categories: विशेष

अनलॉक1: मंडी में जगह को लेकर पूर्व सभासद के पति को पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार, 3 फरार

पुरानी रंजिश में जगह को लेकर की गई पूर्व सभासद पति की पीट-पीटकर हत्या

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। अनलॉक-वन में कस्बा मुरादनगर के पाइपलाइन रोड पर स्थित फल/सब्जी मंडी में जगह को लेकर पूर्व सभासद पति की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया हैं। हालांकि, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी हैं।

वीडियो समाचार देखने के लिये यहां क्लिक करें-

आपको बताते चलें कि कस्बा मुरादनगर के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी 55 वर्षीय शकील अहमद पुत्र शफीक अहमद जोकि पूर्व सभासद पति भी है, वह हर रोज की तरह सुबह-सुबह पाइपलाइन रोड स्थित फल/सब्जी मंडी में अपना ठिया लगाकर फलों का व्यापार करने के लिए गए थे। गौरतलब है कि वहां मंडी में उनका जगह को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद पांच-सात लोगों ने शकील अहमद को लात-घुसो और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिस मार को शकील अहमद बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी सांसे और धड़कने वही रुक गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

आपको बता दें कि आनन-फानन में शकील अहमद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं, दूसरी तरफ जैसे ही शकील अहमद की मौत की खबर उसके परिवार वालों को मिली तो वहां कोहराम मच गया तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक शकील अहमद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक शकील अहमद के बड़े बेटे दिलशाद ने पांच लोगों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध थाने में तहरीर दी हैं। जबकि, जांच में दो और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम वसीम, नदीम, तंजीम और साकिब बताया हैं, जोकि थाना मुरादनगर निवासी ही हैं। वहीं, दूसरी तरफ अभी तीन आरोपी फरार है, जिनके नाम नदीम, इमरान और फुरकान हैं।

मृतक शकील अहमद के बड़े बेटे दिलशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पहले से आरोपी पक्ष से विवाद चल रहा है, क्योंकि आरोपी पक्ष उनसे फल/सब्जी के व्यापार को लेकर रंजिश रखते हैं और वह आए-दिन पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ छेड़खानी भी करते रहते हैं। बता दें कि समाजसेवी फारूक कुरेशी का कहना है कि आरोपी पक्ष अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्ति हैं, जोकि आए-दिन किसी न किसी से झगड़ा करते रहते हैं तथा अपनी गुंडई चलाते रहते हैं।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के बड़े बेटे दिलशाद की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध तहरीर हैं। जिसके उपरांत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की जांच में दो नाम और प्रकाश में आए हैं, कुल मिलाकर पुलिस ने साथ में से चार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया हैं तथा बाकी शेष तीन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.