Categories: विशेष

अपने घर पर आराम से मर सकेगा जितेंद्र, जानें कैंसर पीड़ित की अजीब दास्तां

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
मुबई। देश तबाही की ओर है लेकिन ऐसे में जिंदादिलों की भी कमी नहीं है। ऐसा ही हुआ मुम्बई में, जहां एक कैंसर पीड़ित को लॉकडाउन के चलते घर पहुंचने में मदद करने वाले लोगों का तांता लग गया। मरीज को यूपी के कुशीनगर जाना था क्योंकि डॉक्टरों ने उसको कैंसर की अन्तिम स्टेज बताकर वापस जानेे को कह दिया।
लेकिन बेबसी ऐसी की आर्थिक तंगी का जाल उसके सामने था।

विश्वकर्मा समाज के लोगों की बदौलत यह परिवार अब अपने गांव में अपने लोगों के बीच पहुंचेगा, विधि के विधान ने इसे हर हाल में मरने का फैसला सुनाया लेकिन समाज के लोगों की मदद से अब यह व्यक्ति अपने परिजनों के बीच प्राण त्यागने के लिये जा रहा है। 

आपको बता दें कि कैंसर मरीज जितेंद्र शर्मा अपना इलाज कराने नाशिक आया था, जहां हॉस्पिटल से लास्ट स्टेज होने के कारण जवाब मिल गया। फिर उनको थाना लाया गया जहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई।
ऐसी परिस्थिति में विश्वकर्मा समाज के लोगोे ने सूझ बुझ दिखाया। चंदा इकट्ठा कर एम्बुलेंस बुक किया और जितेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी व 2 बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ उनके पैतृक गांव बसडीला, पोस्ट राम कोला, तहसील हाटा, जिला कुशीनगर के लिए रवाना कर दिया गया।

इनके सहयोग से अपने घर पहुंच सका जितेंद्र

सुलतानपुर निवासी योगेन्द्र प्रसाद(राजेश) विश्वकर्मा, मनोज सहानी, संजय विश्वकर्मा, अवनीश त्रिपाठी, ओम प्रकाश विश्वकर्मा हंसराज विश्वकर्मा दशरथ यादव, शैलेश सिंह, राम प्रसाद, सुरेन्द्र विश्वकर्मा के अलावा दर्जनों लोगों ने सहयोग देकर इस नेक कार्य को अंजाम दिया है। चंदा और अपने पास से मिलाकर लोगों ने 55,361 रुपये एकत्र किये जिसमें से एम्बुलेंस को 45000 और 10361 रुपये पीड़ित की पत्नी को नगद दिया गया।

अगर कोई पीड़ित की मदद करना चाहता है तो उनकी पत्नी पुष्पा विश्वकर्मा मोबाइल नंबर 7905501614 पे संपर्क कर सकता है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

14 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.