Categories: विशेष

अपराधी मो. नैय्यर ने पत्नी से फोन पर कहा था-रात में नहीं आऊंगा, धान पटाना है, सुबह आम के बगीचे में मिली लाश

कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

अररिया के महलगांव थाने का रहने वाला था

भास्कर न्यूज | अमौर

अमौर के दलमालपुर पंचायत के बंकाटोली गांव में अंर्तजिला अपराधी मो. नैय्यर आलम (40 वर्ष) का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक अपराधी की प|ी ने अमौर थाने में दर्ज फर्द बयान में कहा है कि उसके पति शनिवार की संध्या अपने साथी गयासुद्दीन के साथ घर से निकले थे। शाम में उसके पति ने फोन कर बताया कि वह आज घर नहीं आएगा, क्योंकि वह गांव में ही गरमा धान में पानी पटाएगा।

मो. नैय्यर मूल रूप से अररिया जिले के महलगांव थाना के मल्हारा ककहरा का रहने वाला था। प|ी खुशबुन ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल दलमालपुर उड़ावटोली गांव में आया था। फर्द बयान में प|ी खुशबुन ने कहा है कि ग्यासुद्दीन और मो नशीम अपराधी प्रवृति का है, जो विभिन्न अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए उसके पति को साथ लेकर जाता था। हो सकता है किसी बात की रंजिश में आकर इन लोगों ने उसके पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी हो।

अमौर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मृतक की प|ी खुशबुन के फर्द बयान पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ अमौर थाना कांड संख्या 13/2020 के तहत हत्या कांड का मामला दर्ज किया गया है।

मृतक नैयर आलम भी अपराधी प्रवृति का था, जिसके खिलाफ अमौर थाना में कई चोरी, डकैती, हत्या, लूटपाट, राहजनी जैसे अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी तलाश थी। अमौर थाना के दागी पंजी में भी मो नैयर आलम का नाम अंकित है।

दलमालपुर के इसी आम के बगीचे में मो. नैय्यर की लाश मिली थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Amur News – criminal mo nayyar told his wife on the phone i will not come at night i want to harvest paddy corpse found in mango orchard in the morning

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/37Y2Dd5

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

1 hour ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

1 hour ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.