केजरीवाल मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद जनता से किए वादे भूल गए और साढ़े चार साल तक मोदी पर काम नहीं करने देने का राग अलापते रहे। केजरीवाल दिल्ली की जनता को स्वच्छ पेयजल नहीं उपलब्ध करा पाये और न ही वायु प्रदूषण कम हुआ। विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले बिजली, पानी और महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा देकर एक बार फिर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक परिवहन निगम के लिए सड़कों पर बसें ही नहीं है तो मुफ्त यात्रा की सुविधा का क्या मतलब। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने जनता की कमाई के पैसे विग्यापन पर पानी की तरह बहाए और ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’ का पोस्टर लगवा दिया। अब बताइये छह माह में पांच साल को कैसे समायोजित कर लिया।
उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि अब किसी के भ्रम, बहकावे में नहीं आकर दिल्ली के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तुष्टिकरण में जुटे हुए हैं और नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) पर दिल्ली की जनता को भ्रमित किया और हिंसा को भड़काया और देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने वालों का बचाव कर रहे हैं। दिल्ली की जनता को इसके लिए केजरीवाल को कभी माफ नहीं करना चाहिए।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.