मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को याद करते हुये कहा है कि वह बेहद उत्साही और मेहनती कलाकार थे और उनका अंदाज महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर से मिलता था। ऋषि कपूर के निधन के बाद सबसे पहले अमिताभ ने ट्वीट कर फैंस को उनके जाने की जानकारी दी थी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में ऋषि को पहली बार देखने से लेकर दोनों के बीच के संबंधों को कलम से उकेरने की पूरी कोशिश की है।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैंने पहली बार ऋषि कपूर को उनके घर देवनार कॉटेज, चेंबूर में देखा था। जब मुझे राज कपूर जी ने घर पर एक शाम आमंत्रित किया था। वह एक बेहद ही ऊर्जावान एवं चुलबुले थे। उनकी आंखों में एक अलग ही शरारत थी। उस वक्त वह अपनी फिल्म ‘बॉबी’ के लिए तैयारी कर रहे थे। इसके बाद हमने उन्हें कई बार स्टूडियो में देखा। वह बेहद उत्साही और मेहनती नौजवान थे जो हर तरह से सीखने के लिए तैयार रहते थे।
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
This website uses cookies.