Categories: विशेष

अवैध खनन पकड़ने गए अफसर की गाड़ी में ट्रैक्टर से मारी टक्कर


भिंड .ऊमरी थाना क्षेत्र के सिंध नदी खेरा घाट पर रेत का अवैध उत्खनन करने वालाें पर कार्रवाई करने गए खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया पर खनन माफिया ने साेमवार काे हमला किया। वहां अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्राॅली के ड्राइवर ने खनिज अधिकारी की गाड़ी काे सामने से टक्कर मार दी। सुबह नौ बजे हुई इस घटना में खनिज अधिकारी बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हाे गई। ड्राइवर ट्रैक्टर छाेड़कर फरार हो गया।
इसके बाद खनिज अधिकारी ने खेरा गांव में टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली के अलावा सड़क किनारे खड़ीं दो अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को जब्त कर ऊमरी थाने भिजवा दिया। इसके बाद वे फाेर्स लेकर फिर खेरा घाट पर कार्रवाई करने पहुंचे लेकिन तब तक माफिया भाग गया। नदी में 4 पनडुब्बी मिलीं। क्रेन नदी से सिर्फ दो पनडुब्बी निकाल पाईं। दो पनडुब्बी निकल नहीं सकीं, क्याेंकि एक पनडुब्बी बीच नदी में थी, दूसरी पानी में डूबी थी। दरअसल खेरा घाट पर पनडुब्बी डालकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। सोमवार को खनिज अधिकारी भदकारिया और पुलिस की ओर से डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश दुबे के नेतृत्व में वहां कार्रवाई के लिए टीम भेजी गई थी।
रेत माफिया ने हमला किया है। जब ट्रैक्टर टकराया तब मैं गाड़ी से उतरा, इसलिए बच गया। -आरपी भदकारिया, खनिज अधिकारी, भिंड
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.