असलम हत्याकांड: हिरासत से फरार होने की कोशिश में 25 हजारी आहद को लगी गोली
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बीती 6 फरवरी को हुई असलम की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आहद को देर रात गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल रिकवरी के दौरान 25 हजारी आहद ने फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आहद पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि गैंगवार के चलते बीती 6 फरवरी को जैदी फार्म में असलम और सोएब पर गोलियां बरसाई गईं थीं। हमले में असलम की मौत हो गई। जबकि सोएब गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आहद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि देर रात नौचंदी पुलिस ने आहद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई। हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को गांधी आश्रम के पास लेकर गई थी। इसी दौरान पिस्टल मिलते ही आहद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आहद पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर ली गई। घायल आहद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.