बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार की दोपहर आरा के पुलिस लाइन में आएंगे। पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि डीजीपी होगे। इसको लेकर एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में समारोह को अंतिम रूप देने का कार्य शुक्रवार की देर रात तक चलता रहा।पासिंग आउट परेड समारोह शनिवार की दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है। समारोह की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रहीं है। शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में एएसपी अभियान नितिन कुमार इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। उनके साथ कई पदाधिकारियों को एसपी ने लगाया था। खुद एसपी पुलिस लाइन में जा-जाकर एक एक चीज का जायजा ले रहे थे। एसपी ने बताया कि कुल 364 जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय होंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षु जवानों की ट्रेनिंग हो चुकी है। परेड के बाद इनकी नियुक्ति थानों व विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com