कविता: मनहरण घनाक्षरी छंद
प्रथम नमन मेरा ,जन्म दायिनी माँ को है
द्वितीय नमन मेरा, ईश सम तात को
तृतीय नमन करूँ ,गौरीसुत गणेश को
चतुर्थ नमन मेरा, सरस्वती मात को
पंचम नमन मेरा, जग पालनहार को
षष्ठम् नमन करूँ , ज्ञान बरसात को
सप्तम नम करूँ, जवान किसान को तो
अष्टम नमन करू, राष्ट्र की सौगात को
धर्म की सुरक्षा हेतु, वसुधा पे आये प्रभु
दर्श करो भक्त जनो, राम अवतार के
मिथला में हुई प्रकट ,जनक दुलारी सीता
असुरों के नाश हेतु , काली रूप धार के
पधारे हैं शेषनाग, नारायण सेवा हेतु
साथ रहे लखन जी, सब कुछ वार के
उमापति महादेव, रूद्र अवतारी बने,
रामजी भी ऋणी हुए , सेवा उपकार के
सृष्टि पर मचा जब, चहुँदिश हाहाकार
देवकी ने दिया जन्म, प्रभु जी को जेल में
चुन चुन सारे दुष्ट, भेज दिये यमधाम
कन्हाई ने असुरों को , यूँ ही खेल खेल में
पूतना व वकासुर , कागा और वत्सासुर
मारे गये जो भी मिला,अधर्म की गेल में
कंस को हुआ आभास, काल मड़राये सिर
कन्हैया ने वही मारा, पछाड़ के जेल में
उमड़ गुमड़ कर , नीर जो बरसा रही
काले काले मतवाले, मेघो की ये मंडली
बिजली दमक रही , घनघोर घटा घनी
मंद मंद शीतल यूँ , देखो समीर चली
भीनी भीनी महक से, मन भी गया चहक
रोम रोम खिल उठा, खिली मन की कली
पहली बरसात का ,यूँ लुप्त उठाओ सभी
भींग भींग बारिश में , कृषक गली गली
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.