Categories: विशेष

इमरान खान का दिमाग फिरा, कश्मीर को बताया पाक का हिस्सा, नया नक्शा जारी


एजेंसी, इस्लामाबाद। चीन के कर्ज तले कराह रहे पाकिस्तान की बुद्धि और पीएम इमरान खान का विवेक जवाब दे गया है।।। जहां एक ओर चीन पूजीवादी तकनीक के जरिये देशों पर अपना एकाधिकार जमाने का सिलसिला जारी किये हुये है तो वहीं अब ऐसा लग रहा है शी जिनपिंग के मायाजाल में इमरान खान पूरी तरह से फंस चुके तभी तो चीन जैसे चाहे वैसे नचा रहा है इनको।

आपको बता दें कि नेपाल की राह पर पाकिस्तान भी चल पड़ा है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दी है। नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली। कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

पाकिस्तान से पहले नेपाल ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। उसने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया। नेपाल ने विवादित नक्शा 20 मई को जारी किया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे को वो अब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान ने ये विवादित नक्शा जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के एक साल पूरा होने के ठीक एक दिन पहले जारी किया है। बता दें कि पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने का मोदी सरकार ने एतिहासिक फैसला लिया था। भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट भी देखी गई थी। वो दुनिया के सामने गुहार भी लगाया था। और अब अपने देश की जनता को खुश करने के लिए उसने नया नक्शा जारी किया है। इस बीच, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि नए नक्शे को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.