Categories: विशेष

एडीजी लाॅ एण्ड ऑर्डर प्रशान्त कुमार बड़ा बयान, पुलिस से हुई है बड़ी चूक

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

लखनऊ। कानपुर देहात के बिकरू गांव में एक सीओ, तीन सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाही समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों के शहीद हो जाने के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना किया, जांच के बाद प्रशांत कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पुलिस से चूक हुई है, यह चूक किस स्तर पर कहां हुई इसकी जांच की जा रही है और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी।

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार मौका मुआयना करने कानपुर देहात के वारदात वाले गांव में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने गंभीरता से पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की और उसके बाद मौका मुआयना किया। घटनास्थल को ठीक तरीके से देखा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान का है कि पुलिस से बड़ी चूक हुई है और पुलिस की कमी कहां पर रह गई है, किस जगह चूक हुई है उस पर गंभीरता से चर्चा की जा रही है।
पुलिस पार्टी की मुखबिरी किसने की, पुलिस विभाग ने की या किसी और ने, इस पर भी चर्चा की जा रही है। पुलिस को पहले से अपराधी के पास अत्यंत आधुनिक हथियार होने की सूचना नहीं थी इस पर भी चर्चा की जा रही है। इसके अलावा इस बात की भी चर्चा की जा रही है क्या पुलिस जाने से पहले इस बात को लेकर आश्वस्त थी या नहीं कि इस तरह का हमला भी कर सकता है यह कुख्यात अपराधी।

यह माना जा रहा है कि पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है लेकिन जिस तरीके से विकास दुबे नाम के शख्स ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है उससे यह साफ जाहिर है कि कहीं ना कहीं वह बेखौफ था और उसके पीछे किसी न किसी बड़े सफेदपोश का हाथ होने की ओर इशारा करता है।

यह है पूरी वारदात

चौबेपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गुरुवार की आधी रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। घरों की छत से पुलिस पर गोलियां बरसाई गईं, जिसमें सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत तीन सब इंस्पेक्टर और चार सिपाही शहीद हो गए। इसके अलावा इस हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें कानपुर नगर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है. एडीजी जयनारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएससपी दिनेश कुमार पी समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

37 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

58 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.