उत्तर प्रदेश

एमएलसी प्रत्याशी गोपाल जी गये जेल;; अदालत आज करेगी सज़ा का निर्धारण

प्रतापगढ़, शासन सत्ता की हनक और शासन में पकड़ में ढील के तमाम किस्से बीच बीच में सुनने व देखने को मिलते हैं। किन्तु न्यायालय के शिकंजे में फंसे मामले में कभी कभी नेताओं की भी घिग्गी बध जाती है और मामला नाटकीय मोड़ ले लेता है।ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया प्रतापगढ़ में होने वाले स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के बारे में सुर्खियों में आया है। बताते हैं कि फर्जी पता दिखाकर एमएलसी प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने अपने नाम रिवाल्वर का लाइसेंस हस्तगत कर लिया था। फर्जी पता पर लाइसेंस लेने से संबंधित मामले में नगर कोतवाली में 1997 में उनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 1547/97 के अधीन धारा 420,468 व 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। फर्जी पता दिखाकर रिवाल्वर के लाइसेंस के मुकदमा के विषय में अक्षय प्रताप सिंह पर दोष सिद्ध हुआ है। जिला एवं सत्र न्यायालय के एफटीसी द्वितीय सीनियर डिवीजन की अदालत के निर्णय में उन्हें दोषी पाते हुए पुलिस कस्टडी में एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सजा निर्धारण के लिए अदालत ने आज निर्णय देने की तिथि मुकर्रर की है।इस प्रकरण को आधार बनाकर एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के नामांकन को रद्द करने की अपील जिला निर्वाचन अधिकारी से की, किन्तु निर्वाचन अधिकारी ने हरि प्रताप सिंह की अपील को खारिज कर दिया है। आज सजा निर्धारण की तिथि को होने वाले निर्णय के लिए लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

41 minutes ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

59 minutes ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 hour ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

22 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

22 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

22 hours ago

This website uses cookies.