Categories: विशेष

एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन करती जनपद पुलिस ने कई अलग-अलग स्थानों से पकड़े 7 अभियुक्त

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कविनगर पुलिस ने दो लुटेरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इनके पास से लूट के 2 मोबाइल फोन व दो हज़ार रूपए की नकदी सहित एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मोहसिन पुत्र बदरुद्दीन और दूसरे ने जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र गंगाराम निवासी थाना मसूरी गाजियाबाद बताया हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त गण के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करके उनको जेल भेज दिया हैं।

वहीं, दूसरी तरफ थाना खोड़ा पुलिस ने भी दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से 55 ग्राम नशीला पाउडर सहित चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जोकि दिल्ली से चोरी की गई हैं। पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्तों ने अपना नाम सचिन उर्फ रैपर पुत्र प्रेम प्रकाश और दूसरे ने अर्जुन पुत्र अरुण कुमार निवासी थाना खोड़ा गाजियाबाद बताया हैं। थाना खोड़ा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गणों को चेकिंग के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

थाना लिंक रोड पुलिस ने भी एक वांछित अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं फरार होने की फिराक में था। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, पांच सौ रूपए की नकदी व एक पर्स भी बरामद हुआ हैं। जबकि, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम राजू उर्फ खिड़की पुत्र अर्जुन गोस्वामी निवासी थाना लिंक रोड गाजियाबाद बताया हैं। थाना लिंक रोड प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना लिंक रोड पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते अभियुक्त गण को गिरफ़्तार किया है,जोकि एक शातिर किस्म का अपराधी हैं।

थाना लिंक रोड पुलिस ने भी एक अभियुक्त को उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह गोली चला कर आम जनता में भय व्याप्त कर रहा था। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सत्ते बंसल पुत्र जयकरण बंसल निवासी थाना लोनी बॉर्डर बताया हैं। थाना लोनी बॉर्डर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त गोली चलाकर आम जनता में भय व्याप्त कर रहा था। जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ़्तार कर लिया हैं।

थाना टीला मोड़ ने भी एक वांछित अभियुक्त को गिरफ़्तार किया हैं, जोकि लूट के अभियोग में फरार चल रहा था। पुलिस को इसके पास से लूट का एक मोबाइल फोन और ग्यारह सौ रुपए की नकदी सहित एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम रिजवान पुत्र हकीमुद्दीन निवासी थाना लोनी गाजियाबाद बताता हैं। थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई करके इसको भी जेल भेज दिया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.