Categories: विशेष

एसडीएम के आदेशों की बिजनौर में खुलेआम उड़ रही धज्जियां, प्रशासन मौन

  • जितेंद्र शर्मा जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। चांदपुर एसडीएम द्वारा बृहस्पतिवार को दुकानें, बाजार बंद रखने के आदेश दिये गये थे, लेकिन बंद के बाद भी पूरा बाजार पूरी तरह खुला है। नियम कहां है यह सोचकर हर व्यक्ति परेशान है कि क्या छोटे गरीब सब्जी वालों ने ही समाज को ठीक करने का ठेका ले रखा है, जिनको जब चाहा तब बंद कर दिया जाता।

पुलिस ठेले व रेड़ी वालों पर दुश्मानों की तरह टूटती है

बता दें कि पुलिस रेड़ी व ठेले वालों को कानून का पाठ पढ़ाते हुये दुश्मनों की तरह व्यवहार करती है। जबकि  शहर में बाजारों की दुकाने खुली नजर आ रही है, शायद पुलिस सफेदपोश की दुत्कार से डर रही है।
एसडीएम के आदेश को यह दुकानदार ठेंगा दिखा रहे है। कोरोना का कहर कम नही हो रहा है। जहाँ चांदपुर में कोरोना ने फिर दस्तक दी है वही लोगों व दुकानदारों में कोरोना का डर नही दिखाई दे रहा है। ऐसे में पहले शहर व नगर सप्तहितक बन्दी का दिन रविवार था फिर चांदपुर उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा जी ने चांदपुर शहर व नगर को बृहस्पतिवार का दिन पूर्ण रूप से बन्द करने के आदेश दिया था। इतना ही नही उन्होंने रिक्शा के माध्यम से नगर में अलाउंस कर के दुकानदारों को भी अवगत कराया था। लेकिन कुछ दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को दुकाने खोल कर सब पर पानी फेर दिया।
हालात यह है कि नगर में लोग बिना मास्क के घूम रहे है। ना ही सोशल डिस्टेंसिक पर ध्यान दिया जा रहा है। जबकि मोदी जी बार बार अपनी बातों में बोल चुके है कि मास्क व दो गज दूरी बहुत जरूरी है। एसडीएम घनश्याम वर्मा जी ने बताया कि जो भी दुकानदार नियमों का पालन नही करेगा का उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। जो दुकाने खुली है उनकों बन्द कराया जाएगा।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.