Categories: विशेष

एसपी बन विधायक आकाश विजयवर्गीय से मांगे 10 लाख रु., शातिर ठग गिरफ्तार


इंदौर .एसपी बनकर विधायक आकाश विजयवर्गीय से 10 लाख रुपए ठगने की कोशिश करने वाले राजस्थान के शातिर ठग को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एसपी, विधायक, मजिस्ट्रेट बनकर 16 जिलों में 60 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। एसपी पूर्व मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि आरोपी सुरेश उर्फ भैराराम घांची ने 9 जनवरी को विधायक आकाश विजयवर्गीय को फोन किया। कहा कि वह इंदौर एसपी यूसुफ कुरैशी बोल रहा है।
उनके रिश्तेदार को तत्काल 10 लाख रुपए की जरूरत है। राशि एक अकाउंट नंबर में आरटीजीएस करवा दें। शंका होने पर विधायक ने एसपी कुरैशी से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने रुपए की मांग से इनकार किया। एसपी ने क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्र सिंह चौहान से जांच करवाई तो आरोपी की राजस्थान में लोकेशन मिली। इस पर टीम राजस्थान के पाली पहुंची। पुलिस को आरोपी के फालना स्टेशन पर होने की सूचना मिली। जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह भागने लगा। पुलिस ने फालना स्टेशन पर दो किमी पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी राजस्थान में मिस्टर नटवरलाल के नाम से चर्चित है। गौरतलब है कि हाल में ही भोपाल में कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यपाल को गृहमंत्री अमित शाह के नाम से फर्जी फोन और ग्वालियर में कमिश्नर एमबी ओझा को हाईकोर्ट जज के नाम से फोन करने के मामले सामने आ चुके हैं।
मिमिक्री का माहिर… राजस्थान के 16 जिलों में लोगों को शिकार बनाया
  • जोधपुर, जयपुर व मारवाड़ जंक्शन में विधायक के नाम से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। माउंट आबू में मजिस्ट्रेट के नाम से 6 लाख रुपए ठग चुका है।
  • जोधपुर रेंज के आईजी, पाली एसपी, जालोर के एएसपी के नाम से भी लोगों से रुपए मांग चुका है।
  • जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, सिरोही, जालोर, सीकर, चूरू, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, नागौर, हनुमानगढ़, बाड़मेर व गंगानगर सहित 16 जिलाें में विधायक, मजिस्ट्रेट, आईजी, एसपी, एएसपी से लेकर थानेदार की आवाज में बात कर ठगी कर चुका है। वह मिमिक्री आर्टिस्ट भी है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.