वाराणसी। “पं० रामाश्रय झा ‘रामरंग’ समिति” द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय “ऑनलाइन नेशनल वर्कशॉप ऑन रियाज़” के प्रथम दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सत्र का शुभारंभ कार्यशाला के संयोजक डॉ रामशंकर ने सभी का स्वागत किया एवम ‘रामरंग’ जी की वरिष्ठ शिष्या एवं प्रख्यात गायिका विदुषी शुभा मुद्गल ने अपनी शिक्षण स्मृतियों पर प्रकाश डालने के साथ-साथ “पं० रामाश्रय झा ‘रामरंग’ समिति” पर प्रकाश डाला तथा समिति के सदस्यों डॉ०गीता बनर्जी, रामरंग के सुपुत्र राम झा जी तथा उनके प्रिय शिष्य एवं आयोजक डॉ० रामशंकर जी को आयोजन के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।
प्रथम सत्र की गुरु प्रख्यात गायिका विदुषी अलका देव मारुलकर जो ग्वालियर, किराना एवं जयपुर तीनों घरानों की गायकी में पारंगत हैं साथ ही विभिन्न सम्मान जैसे संगीत कौमुदी, गान सरस्वती, डॉ प्रभा त्रे पुरस्कार, संगीत शिरोमणि, तथा जीवन गौरव जैसे विशेष सम्मान से सम्मानित है।
कार्यशाला के आरंभ में गुरु अल्का जी ने राग भैरव को रियाज़ के लिए सबसे अधिक उपयुक्त बताते हुए एक पारम्परिक बंदिश “मेहर की नज़र कीजै” से किया। इस राग में लगने वाले एक – एक स्वरों की महत्ता को बताते हुए स्वर- संगतियों का प्रयोग कैसे करना चाहिए, स्वरों के लगाव तथा आवाज़ की गोलाई को तैयार करने के लिए किस प्रकार रियाज़ करना चाहिए जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया, साथ ही राग भैरव के एक-एक स्वरों के लगाव, राग में थाट विचार, वादी- संवादी तथा विवादी के महत्व के साथ – साथ राग शास्त्र की महत्ता को अत्यंत ही सरलता तथा सुंदर ढंग से समझाया।
कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर की श्रृंखला में गले की रेंज कैसे बढ़ायें? सप्तक का चयन कैसे करें? मंद्र का रियाज़ कैसे करें? ॐ की साधना, षड्ज की साधना, खरज की साधना कैसे करें? आदि प्रश्नों के उत्तर भी बड़ी विद्वता से दिया।
अंत में कार्यशाला के आयोजक डॉ०रामशंकर जी ने अल्का जी का तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को अगले सत्र के लिये शुभकामनाएं दी। कार्यशाला में कुल लगभग 620 विद्यार्थी पंजीकृत तथा लाभान्वित हुए।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.