उत्तर प्रदेश

कनेक्शन एक, बिजली चोरी का मुकदमा दो, वाह जी वाह!

  • एक कनेक्शन पर बिजली चोरी में दो मुकदमा हुआ दर्ज
  • बाप-बेटे को बिना जांच किए ही भेजा जुर्माना
  • अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है पुलिस

उत्तर प्रदेश बिजली निगम के कर्मचारी बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। बड़ौत में बिजली चोरी में पिता और बेटे के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमे दर्ज करा दिए गए।

बिजली उपभोक्ताओं के हित में काम कर रही हो, लेकिन इसके बावजूद भी निगम के कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने में जुटे हैं। हाल ही में ऊर्जा निगम का एक कारनामा उजागर हुआ है, जिसमें एक मकान व एक कनेक्शन नंबर होने के बावजूद बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच किए बिजली चोरी में पिता व उसके बेटे के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में मुकदमे दर्ज करा दिए हैं।

मामला विद्युत वितरण खंड बड़ौत द्वितीय से जुड़े गांवड़ी का है, जहां पर अवैध उगाही के चक्कर में बिजली कर्मचारियों ने बिना जांच पड़ताल किए गांव के बिजेन्द्र पुत्र वेदपाल व उसके बेटे गौरव पुत्र बिजेन्द्र के खिलाफ अलग-अलग बिजली चोरी में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर दिया।

आपको बता दें कि बिजेन्द्र पुत्र वेदपाल ने अपने मकान पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग से एक बिजली कनेक्शन नंबर 9092918481 लिया था। जिस पर गत सिंतबर माह में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी होना दर्शाया और मनमानी करते हुए कनेक्शनधारक बिजेन्द्र की बजाए उसके बेटे गौरव के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज करा दिया और 15 सिंतबर को जुर्माना वसूलने के लिए गौरव को 45,453 रूपये का नोटिस भेजा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

11 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.