मनोरंजन

कपड़े नहीं इस बार लिपस्टिक को लेकर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

मुंबई। पपराजी की फेवरेट उर्फी जावेद का वीडियो जिस दिन नहीं आता सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उन्हें मिस करते हैं। कई बार 2-3 दिन बाद उर्फी के वीडियो पोस्ट होते हैं तो कमेंट सेक्शन में यूजर्स के ऐसे कमेंट देखे जा सकते हैं जहां वो पूछते हैं कि वो कहां थीं। अपने अतरंगी फैशन से उर्फी ने एक अलग पहचान बना ली है।

रणवीर सिंह से लेकर मसाबा गुप्ता तक उनके फैशन की तारीफ करते हैं। हालांकि उर्फी को ट्रोल भी खूब किया जाता है। केवल सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं कुछ सेलिब्रिटीज ने भी उनके कपड़ों को लेकर कमेंट किया है। मंगलवार को उर्फी एक बार फिर से पपराजी के सामने आईं। इस बार भी उनका लुक बिल्कुल जुदा था।

बोल्ड लुक में उर्फी

उर्फी ने व्हाइट लुक अपनाया। उन्होंने बैकलेस फ्रंट ओपन टॉप पहना। साथ ही व्हाइट कलर का स्कर्ट कैरी किया जिसके दोनों साइड पर कट था। उर्फी ने सफेद रंग के हाई हील्स मैचिंग किए। वह हर बार कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं लेकिन इस बार उनके लिपस्टिक के रंग को लेकर यूजर्स कमेंट करने लगे।

लिपस्टिक को लेकर किया गया ट्रोल

उर्फी ने ब्लू रंग की लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने ब्लू कलर का नेल पेंट और कानों में ब्लू टॉप्स पहने थे। उर्फी ने अपनी सेल्फी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें वो कैमरे की ओर देख रही हैं। उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, ‘मैडम गलती से पेन की स्याही पी ली है।‘ एक ने लिखा, ‘किसी का जहर चूसा है ऐसा लग रहा है।‘

एक अन्य ने कमेंट किया, लिपस्टिक की जगह इंक लगा लिया क्या?’ एक ने कहा, ‘तभी कहते हैं कि ‘पेन की रिफिल को पीछे की साइड मत खींच… लग गई ना इंक सारे मुंह पर’ एक यूजर ने लिखा, ‘पहले कपड़े समझ नहीं आते थे अब मेकअप भी।‘ गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर कैटफाइट देखी जा रही है। सुकेश चंद्रशेखर मामले में चाहत खन्ना का नाम आने पर उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था जिसके बाद चाहत ने भी उनका जवाब दिया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.