Categories: विशेष

कमलनाथ सरकार को वादे पूरा करने को मजबूर कर देगी भाजपा: उमा


भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है और प्रदेश सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देगी कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची उमा भारती ने नवनियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का केसर का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। भाजपा ने बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाइयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। उमा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं।
भारती ने कहा, राज्य की जनता कांग्रेस से अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रही है। कमल नाथ सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे कराना हमारे लिए एक चुनौती है। भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देगी कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा को कुशल संगठक और प्रचंड जनाधार वाले नेता बताते हुए कहा कि उनकी पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रही है, जिसमें संघर्षो व आंदोलनों की ही भूमिका होती है। शर्मा के रूप में पार्टी को एक कुशल और क्षमतावान नेता मिला है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.