मनोरंजन

करण जौहर के आलीशान फ्लैट में किराये पर रहेंगे इमरान खान

मुंबई। ”जाने तू या जाने ना” फेम एक्टर इमरान खान इस समय अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खबरों में हैं। पत्नी से तलाक के बाद वह लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। जब वह अपनी बहन आइरा खान की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे तो सभी की निगाहें उन दोनों पर टिक गईं। इमरान खान के बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है।
करण जौहर के फ्लैट में रहने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आमिर खान के भतीजे अभिनेता इमरान खान हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद अब वह गर्लफ्रेंड रेखा वाशिंगटन के साथ करण जौहर के बांद्रा स्थित घर में शिफ्ट हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान और लेखा अब करण जौहर के जिस घर में रह रहे हैं, उसका किराया करीब 9 लाख रुपये है। यह समझौता 20 मार्च, 2024 से तीन साल के लिए है। उनका घर कार्टर रोड पर क्लिफपेट में एक तीन मंजिला अपार्टमेंट है।

मुंबई के बांद्रा इलाके में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी रहते हैं। शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, सबके पास बांद्रा में आलीशान बंगले हैं और फ्लैट हैं। अब इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इसी इलाके में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इमरान ने 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका को तलाक दे दिया। उनकी एक बेटी भी है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान इमरान का तलाक हो गया था और बाद में वह लेखा वाशिंगटन के संपर्क में आए। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और अब दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.