Categories: विशेष

कार में भिड़ी जनशतब्दी एक्सप्रेस तीन की मौत, पसरा सन्नाटा


पटना।  बिहार में आज एक बड़ा हादसा हो गया है. शनिवार की सुबह पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्‍सप्रेस और कार की टक्कर हो गयी है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. हादसा पटना के पुनपुन में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जनशताब्दी एक्‍सप्रेस पुनपुन के पोठही में अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान एक कार से टकरा गयी।
इस हादस में तीन लोगों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गयी है. मृतकों में तीन की पहचान कर ली गई है. मृतकों में कार सवार पति पत्नी पुत्र शामिल हैं. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है. फिलहाल ये घटनास्थल पर डीआरएम समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (PMCH) भेजा गया है।
बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पटना ने पुनपुन के पास एक कार एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्‍त पटरी पर ही फंस गयी. इसी बीच पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्‍सप्रेस आ गयी और दुर्घटना हो गयी. टक्कर के बाद गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी और इसमें सवार पिता-पुत्र और मां की मौके पर ही मौत हो गयी. टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा गाड़ी के हालात से ही लगाया जा सकता है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

3 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

3 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.