देश

केकेआर की इसी गलती ने मैच पर डाला असर, अब हो रहा पछतावा

फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुक्रवार 29 मार्च की रात कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यह सीजन-17 में आरसीबी की दूसरी हार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की 83 रनों की नाबाद पारी के दम पर 182 रन बोर्ड पर लगाए थे। कोहली के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज इस दौरान 40 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया था, मगर फिर भी विराट कोहली को ही यहां आरसीबी की हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कहां किंग कोहली से चूक हो गई।

किंग कोहली ने अपनी पारी का आगाज शानदार अंदाज में किया था, मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर चौका लगाकार उन्होंने अपना और टीम का खाता खोला। वहीं अगले कुछ ओवर में उन्होंने आईपीएल के इतिहास के इस सबसे महंगे गेंदबाज की जमकर धुनाई भी की। पावरप्ले खत्म होते-होते कोहली 150 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे।

जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा और आरसीबी के विकेट गिरना शुरू हुए तो विराट कोहली का स्ट्राइक रेट गिरने लगा। 10वें ओवर तक कोहली 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट से उम्मीद की जा रही थी कि वह अर्धशतक पूरा करने के बाद अपनी पारी की रफ्तार बढ़ाएंगे, मगर इस बीच मैक्सवेल का विकेट गिर गया।

15वें ओवर तक कोहली 43 गेंदों पर 62 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उम्मीद की जा रही थी कि अब चाहे विकेट गिरे या नहीं कोहली आखिरी 5 ओवर में केकेआर के गेंदबाजों पर टूट के पड़ेंगे। कोहली के पास आखिरी 30 गेंदों पर शतक तक पहुंचने का भी मौका था। मगर आखिरी 5 ओवर में कोहली जूझते दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान 16 गेंदों पर मात्र 21 रन ही जोड़े। उन्होंने इस बीच 5 डॉट बॉल्स खेली और 2 ही बाउंड्री लगाई।

आरसीबी के रन रेट की बात करें तो, पहले 6 ओवर में टीम ने 1 विकेट खोकर 10.16 के रन रेट के साथ 61 रन बनाए, वहीं 7 से 11 ओवर में रन गति धीमी हुई और आरसीबी ने 5.2 के रन रेट के साथ 26 रन जोड़े। 12 से 15 ओवर के बीच एक बार फिर आरसीबी की रन गति (11.75) बढ़ी ही थी कि 16 से 18 ओवर के बीच 2 विकेट खोने की वजह से टीम 19 ही रन जोड़ पाई। आखिरी दो ओवर में दिनेश कार्तिक के फिनिशिंग टच के चलते आरसीबी 14.5 के नेट रन रेट के साथ 29 रन जोड़ने में कामयाब रही, नहीं तो टीम 180 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाती।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.