Categories: विशेष

केजरीवाल ने किया नामांकन, लम्बी लाइन और दो दिन का इंतजार कैसा रहा, जानें यहां

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लगभग सात घंटे के इंतजार के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए केजरीवाल कतार में 45वें स्थान पर थे। केजरीवाल को सोमवार को नामांकन दाखुल करना था पर भीड़ की वजह से वह नहीं कर पाए।

केजरीवाल ने 2015 में इस सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने शाम लगभग साढ़े छह बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

आम आदमी पार्टी नेताओं ने दावा किया कि अधूरे कागजात के साथ आए 35 उम्मीदवारों ने कहा कि जब तक वह नामांकन नहीं भर लेते तब तक मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे। पार्टी नेताओं को इसमें साजिश दिखी। प्रक्रिया के अनुसार नामांकन तीन बजे तक ही भरा जा सकता है लेकिन पर्चा दाखिल करने के लिए टोकन ले चुके प्रत्याशियों को उनकी बारी आने तक पर्चा दाखिल करने दिया जाता है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी साजिश कर ले वह केजरीवाल को नामांकन भरने से नहीं रोक सकती। उन्होंने विधायक सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया, “भाजपावालों तुम चाहे जितनी साजिश रच लो तुम केजरीवाल को नामांकन भरने और तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। तुम्हारी साजिश से कुछ नहीं मिलने वाला।”
भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि कार्यालय में मुख्यमंत्री के साथ 35 उम्मीदवार बैठे थे जिनके पास नामांकन के पर्याप्त दस्तावेज या दस प्रस्तावक भी नहीं थे। उन्होंने कहा, “उम्मीदवारों जिद कर रहे हैं जब तक उनके कागजात पूरे नहीं हो जाते और वह नामांकन नहीं भर लेते तब तक वह मुख्यमंत्री को नामांकन नहीं भरने देंगे।”
भारद्वाज के ट्वीट का उत्तर देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनमें से बहुत से लोग पहली बार नामांकन भर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कोई फर्क नहीं पड़ता। उनमें से बहुत से लोग पहली बार नामांकन भर रहे हैं। उनसे गलती होगी ही। हमने भी पहली बार में गलतियां की थीं। हमें उनकी सहायता करनी चाहिए। मुझे अच्छा लग रहा है और मैं उनके साथ प्रतीक्षा कर रहा हूँ। वे सभी मेरे परिवार के अंग हैं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
नोटिफिकेशन जनवरी 14
नामांकन की आखिरी तारीख जनवरी 21
स्क्रूटनी जनवरी 22
नाम वापसी आखिरी तारीख जनवरी 24
मतदान की तारीख फरवरी 08
नतीजा फरवरी 11
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.