उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा इसके अतिरिक्त 25 छोटी गाड़ियों जो हाई पावर स्प्रे मशीन से लैस हैं और 120 फागिंग मशीन जो जनपद में सैनिटाइजेशन का प्रभावी काम करेंगी तथा 100 पिंटू मैनुअल स्प्रे मशीन का प्रयोग संपूर्ण जनपद को सैनिटाइज करने के लिए भी लगाया जाएगा, जिससे कि संचारी रोग पर नियंत्रण रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उनका आवाह्न किया है कि जन सामान्य को कोरोना वायरस के संक्रमण तथा अन्य वेक्टरजनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे माह जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। अतः समस्त संबंधित अधिकारियों का ओर अधिक दायित्व बढ़ जाता है कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में संबंधित अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा पूरे जनपद में सरकार के इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम को बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित करते हुए जनपद में गांव-गांव, शहर-शहर तथा मोहल्ले-मोहल्ले को बहुत ही स्वच्छ बनाने के लिए सभी स्तर पर व युद्ध स्तर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, दूसरी ओर कीटनाशक दवाइयों की गुणवत्ता और उसकी परक के रूप से छिड़काव सुनिश्चित कराया जाएगा ताकि सभी जनपद वासियों को करोना वायरस के संक्रमण और अन्य वेक्टरजनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने में सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जन-जन को लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नगर निगम के द्वारा जो मशीनें आज क्षेत्र में भेजी गई हैं, उनका माइक्रो प्लान तैयार करते हुए उसके आधार पर पूरे नगर और जनपद को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चंद्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.