मेरठ। मेरठ कॉलिज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता मलिक जी और डॉ. वीरेंद्र कुमार जी के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियां करी जा रहीं हैं। स्वयंसेवकों द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में मास्क बनाए जाने के बाद गरीब और असहाय लोगों को वितरित किए जा रहें हैं ताकि कहीं हद तक संक्रमण को रोका जा सके। अपने क्षेत्र में रह रहे बुजुर्ग लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दीक्षा एप और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने के साथ – साथ उसके फायदे भी बताए जा रहे हैं। वॉट्सएप पर यूरिपोर्ट इंडिया को कोरोना के बारे में अपनी राय भी दी जा रही है जिसे यूनिसेफ देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक द्वारा स्थापित वी- टास्क फोर्स पर कोरोना संबंधित प्रशिक्षण भी लिया जा रहा है। स्वयंसेविका आशिमा शर्मा द्वारा फ़िर उड़ेगा इंडिया गीत के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है । डॉ. अनीता मलिक जी ने बताया की स्वयंसेवक सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निरंतर जागरूक कर रहे हैं ।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.