Categories: विशेष

कोरोना को हराने (यूएई) पहुंचा 88 नर्सों का पहला समूह

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के वास्ते भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यहां पहुंचा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।
स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कहा कि यूएई में शनिवार को इस महामारी के 624 नये मामले सामने आये है जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,417 हो गई है। इस दिन वायरस के कारण 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 185 हो गई है। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार ये नर्स केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एस्टर डीएम हेल्थकेयर अस्पतालों से हैं। इन नर्सों को 14 दिन तक पृथक रखे जाने के बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में भेजा जायेगा। नर्सों का यह समूह शनिवार को एक विशेष उड़ान से दुबई हवाई अड्डे पहुंचा।
यूएई में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को और मजबूत मिलेगी।
उन्होंने कहा, भारत और यूएई दिखा रहे हैं कि कैसे एक रणनीतिक साझेदारी को इस महामारी से निपटने के लिए एक मजबूत सहयोग में बदला जा सकता है। जरूरत में दोस्त की मदद करना दोनों देशों के बीच सहयोग का मकसद है।
दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण के महानिदेशक हुमैद अल कुतामी ने कहा, “यह पहल दोनों देशों द्वारा साझा किए गए संबंधों की पहचान है और यह सरकार और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच घनिष्ठ सहयोग को दिखाता है।गहन चिकित्सा इकाई में काम करने की विशेषज्ञ इन भारतीय नर्सों ने कहा कि वे इस पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

19 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

19 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

19 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.