उत्तर प्रदेश

कोरोना प्रकृति से मनुष्य द्वारा की गयी छेड़ छाड़ का परिणाम:- डा अनिल प्रकाश

पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा पर्यावरण एवम जल संरक्षण विषय पर प्रबुध्द वर्गीय विचार गोष्ठी का आयोजन बलवंत नगर स्थित कार्यालय पर किया गया।गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद्मभूषण एवं पदम्श्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी रहे।

क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि गोष्टी का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है पर्यावरण एवं जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रख्यात पर्यावरणविद पदम् भूषण एवं पदमश्री, डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी ने मनुष्य को उसकी अहमियत बता दी है। कोरोना प्रकृति से मनुष्य द्वारा की गयी छेड़ छाड़ का परिणाम है। वनों के दोहन औऱ पेड़ो के कटान के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गयी थी कि लोगो को साँस लेने के लिए ऑक्सीजन के महंगे मंहगे सिलेंडर खरीदने पड़े। आज के दौर में विकास के नाम पर प्रकृति का शोषण किया जा रहा है यह अनुचित है ।

वर्त्तमान समय में यह आवश्यक है कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर देश का विकास किया जाये ,बड़ी बड़ी इमारतें बनाने के लिए जंगल काट दिये गए हैं, नदियो पर बाँध बना दिये गये है, यह विकास खोखला है। विकास के करण जब पृथ्वी पर मानव ही असुरक्षित है तो प्रगति और विकास किस काम का, मानव को यह समझना होगा। विकास के नाम पर प्रकृति का शोषण सही नहीं है। हर मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधा लगाने से हमें धार्मिक, आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ तो होता ही है साथ ही पृथ्वी का जल स्तर बढता हैं।जल संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करें।

1-तीन दिन में केवल एक बार नहाये स्नान करने में एक व्यक्ति 20 से 50 लीटर पानी बर्बाद कर देता है।
2- कपडे बर्तन आदि धोते समय नल खुली ना छोड़े।
3- ग्लास में पानी उतना ही लें जितनी आवश्यकता हो।
काली नदी बचाने के लिये करे सामुहिक प्रयास।

काली नदी को पुनर्जीवित करने के लिए मेरठ वासियों को सामूहिक प्रयास करना होगा।नदी के आसपास अधिक से अधिक मात्रा मे वृक्षारोपण करे।नदी के जल को दूषित ना होने दे,नदी में इंडस्ट्रियल वेस्ट ना डाले,नदी के जल को स्वच्छ बनायें रखने का प्रयास करें।

क्लब निदेशक आयूष गोयल पीयूष गोयल की मुक्त कंठ से सराहना की।डॉ जोशी ने पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष ओर पीयूष की सराहना करते हुए कहा इन दोनों दिव्यांग भाइयो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम में विपुल सिंघल,लक्ष्मी शर्मा, पवनेश गौड़, शुभम शर्मा,डॉ. दिशा दिनेश,डॉ ईश्वर चंद गंभीर, राजीव शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुधांशु सिंघल,केशव, अनुपम शर्मा, सरबजीत कपूर ,प्रथम अग्रवाल वरुण गोयलएप्रिंस अग्रवालए दीपांशु आदि उपस्थित रहे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

2 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

2 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

2 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

23 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

23 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

23 hours ago

This website uses cookies.