|
- फाईज़ अली सैफी || eradioIndia
गाज़ियाबाद। जैसा कि देश में कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिससे सबसे ज्यादा दैनिक ग्रामीण और अन्य मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन कि वजह से मजदूर रोज कि कमाई नहीं कर पा रहे और उनके परिवारों को खिलाने के लिए कोई भोजन नहीं मिल पा रहा है।
इस संकट कि स्थिति में वेव सिटी ने साइट पर काम करने वाले 800 निर्माण मजदूरों के साथ काजीपुरा, बयाना, इकला, नायफाल, महरौली, कचेरा, दुई, इनायतपुर, भामेटा गांवों के 2,200 से अधिक परिवारों और खेतिहर मजदूरों को अपनाया है। जब तक लॉकडाउन समाप्त नहीं हो जाता और उनके जीवन कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक इन लोगों को सभी आवश्यक खाद्यान्न और चिकित्सा आपूर्ति मुफ्त में प्रदान की जाएगी।
इस पहल पर मनप्रीत सिंह चड्ढा चेयरमैन वेव ग्रुप ने कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारा राष्ट्र बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी से लॉकडाउन में घर पर ही रहने की अपील की हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित रोज कमाने वाले ग्रामीण और मजदूर हैं। वेव सिटी ने इनकी जरूरत को समझते हुए, साइट पर काम करने वाले सभी मजदूर परिवारों और गांवों में किसानों और काम करने वाले मजदूरों के परिवारों को अपनाने का कार्य किया है। अगले 21 दिनों के लिए उन्हें अपने घर में आवश्यक जरुरत कि चीजें जैसे कि अनाज और चिकित्सा आपूर्ति आदि मुफ्त में प्रदान की जाएगी।
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.