Categories: विशेष

कोविड जागरूकता के लिये मेरठ कालिज में चल रही प्रतियोगिता, ऐसे करें प्रतिभाग

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ कॉलिज, मेरठ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा डॉ. अनीता मलिक जी और डॉ. वीरेंद्र कुमार जी के निर्देशन में कोविड-19 के प्रति जागरूकता हेतु निरंतर विभिन्न गतिविधियां करी जा रही हैं। नैमिष पांडेय द्वारा कविता जिसके बोल “अनेक धर्म भाषाएं अनेक हम फिर भी एक ये पहचान हमारी है।

अब दुविधा है पहचान पे देखो कोरोना कितना भारी है”। यश भारद्वाज, अभिनव कुमार, श्रृंखला मानिक,लवी त्यागी, प्रगति, मोनिका गुप्ता, अक्षिता त्यागी, सृष्टि, अक्षिता बिश्नोई, एम. के. दुबे, अभिषेक और दिव्यांशी रस्तोगी द्वारा पोस्टर के माध्यम से जागरूक एवं कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया जा रहा है। लवी त्यागी द्वारा ‘ आओ मिलकर करें सुरक्षा अपने हिंदुस्तान की ‘ कविता के माध्यम से कोरोना से लड़ने के लिए सबको एकजुट होने के लिए कहा है। दीपा चौहान द्वारा तिरंगे रंग में मास्क बनाए जा रहे हैं।
अरुण, डिंपल पंवार, मोनिका गुप्ता और यशिका वर्मा बनाए गए मास्क अपने – अपने क्षेत्र में जरुरतमंदों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। तंदुरुस्त रहने के लिए कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवकों द्वारा ज़ूम एप के माध्यम से योग किया जा रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार जी और डॉ. अनीता मलिक जी ने बताया कि 400 से अधिक मास्क, 40 पोस्टर,20 कहानियां,25 लेख,40 घर- घर जागरूकता कार्यक्रम और 25 वीडियो अभी तक बनाई जा चुकी हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. एस. उज्ज्वल द्वारा ज़ूम एप पर स्वयंसेवकों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। 

प्राचार्य युद्धवीर सिंह जी ने स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर 10 प्रतियोगिताएं जैसे- आलेख प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता आदि में मेरठ कॉलिज, मेरठ के छात्र- छात्राएं भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 02/05/2020 दिन शनिवार है। अधिक जानकारी और प्रतिभाग करने लिए निम्नलिखित कार्यक्रम अधिकारियों को वाट्सएप या फोन कर संपर्क कर सकते हैं-

1. डॉ. अनीता मलिक – 9411826266
2. डॉ. वीरेंद्र कुमार – 9412204445
3. डॉ. पी. एस. उज्ज्वल – 9412631239

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.