Categories: विशेष

कोविड हेल्थ डेस्क से करोना वायरस से बचने को करेंगे जागरूक: डीएम गाजियाबाद

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। जनपद में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को करोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के स्तर पर विभिन्न प्रकार की कार्यवाही या सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सकें। इस श्रंखला में आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के द्वारा पूरे जनपद में एक नई पहल का शुभारंभ करते हुए जनपद में विभिन्न स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने की संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्थापित की जाने वाली कोविड हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति पहुंचकर कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधित अपने टेंपरेचर की जांच एवं ऑक्सीजन की जांच करा सकेंगे।

वहीं, दूसरी ओर जनपद में संचालित होने वाली कोविड हेल्थ डेक्स पर जन सामान्य को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के संबंध में प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में यह एक नई पहल शुरू की गई हैं। जिसके माध्यम से सर्वलेंस का कार्य तेजी से आगे बढ़ सकेगा और करोना के संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्रता के साथ जांच संभव हो सकेगी। इसके अलावा दूसरी ओर जनता को करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में विभिन्न जानकारी कोविड हेल्प डेक्स पर कोरोना वायरस संक्रमित संभावित व्यक्तियों का चिन्हीकरण करते हुए उनका तत्काल इलाज संभव हो सकेगा।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड हेल्प डेस्क जनपद स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों में एवं जनपद की सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी। इसी के साथ-साथ नगर आयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय जीडीए कार्यालय नगर आयुक्त के जोनल कार्यालयों तथा जनपद की सभी नगर पालिकाओं में कोविड हेल्प डेक्स की स्थापना करने की कवायद जनपद में शुरू कर दी गई हैं, ताकि आम नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के संबंध में तेजी से कार्य आगे बढ़ सकें। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Share
Published by
eradioIndia.com

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

18 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

18 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.