Categories: विशेष

कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिला-प्रशासन हुआ सख्त

  • जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के निर्देश पर जनपद में संचालित किया गया अभियान
  • मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 176 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए किया गया चालान, 36,900 रुपए का किया गया जुर्माना वसूल
  • कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले अब जनपद में हो जाएं सावधान
  • जिला-प्रशासन के द्वारा निरंतर इसी प्रकार जनपद में की जाएगी कार्रवाई

फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से जिला अधिकारी के द्वारा शक्ति के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के निर्देश पर जनपद में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान संचालित किया गया हैं। जिसके अंतर्गत वृहद स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए 176 व्यक्ति जिनके द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा था उनके संचालन करते हुए 36,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं। 

जिला अधिकारी के निर्देश पर कंटेनमेंट जॉन के अंतर्गत कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। चलाए गए अभियान के अंतर्गत कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत 102 व्यक्तियों का मास्क न लगाए जाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य सार्वजनिक स्थान पर मार्च का प्रयोग न करने पर 74 व्यक्तियों के चालान करते हुए जुर्माना भी वसूला गया हैं। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने इस संबंध में सभी इंसिडेंट कमांडर, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, सभी थानाध्यक्षों, यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को इस क्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारी ने इस संबंध में जन समस्या का भी आवाह्न करते हुए उन्हें सचेत किया कि घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं गमछे का प्रयोग आवश्यक रूप से करें तथा सभी सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी नागरिक जनपद में इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनके विरुद्ध जिला-प्रशासन पुलिस के द्वारा लगातार इसी प्रकार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

19 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

19 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

19 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.