सुल्तानपुर। मौसम विभाग समय-समय पर एलर्ट जारी करता है ताकि जनता सुरक्षित रहे और संदेश भी दिया जा सके लकिन अगर आपको मौसम विभाग के उन एलर्ट का मतलब ही नहीं पता हेागा तो आप कैसे समझ पाएंगे कि मौसम विभाग क्या कह रहा है?
अखबारों में भी मौसम विभाग की चेतावनी छपी रहती है और हम उसे पढ़ते हैं लेकिन ज्यादातर लोग गौर से नहीं करते। तो आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का क्या मतलब होता है?
जैसा कि आप जानते हैं कि हरे रंग का अर्थ अक्सर सामान्य अर्थों में इस्तेमाल किया जाता है, मौसम विभाग ने इसीलिए इसका उपयोग सामान्य क्षेत्र के लिए किया है यानी कोई खतरा न होने की दशा में ग्रीन एलर्ट जारी होता है।
येलो अलर्ट यानी आने वाले समय में आपातकाल से आगाह होने का समय होता है। येलो एलर्ट जारी होने पर आपको यह जानना चाहिए कि कभी भी खराब मौसम हो सकता है, एक तरह से आपको सचेत करने के लिए होता है।
यह थोड़ा ज्यादा डरावना होता है क्योंकि इसका सीधा सा मतलब है कि आपको जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना है। इस अलर्ट में तो आपको सचते नहीं बल्क खतरा उठाने के लिए तैयार रहना होगा।
ये है सबसे भयंकर एलर्ट यानी खरा आ चुका है और अब सावधानी का कोई समय आपके पास नहीं बचा है। जिस भी परिस्थिति में हैं उसी समय तत्काल आपको अपने पास मौजूद साधनों व सामनों के साथ निकल पड़ना है… वो भी सरकार के बताए अनुसार। दूसरे शब्दों में इसे आपदा भी कहते हैं और यह एलर्ट भयंकर बाढ़ या बादल फटने की स्थिति में जारी होता है।
#What is green alert #What is yellow alert #What is Orange Alert #What is Red Alert
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.