बिजनौर। गन्ना किसानों को लेकर कई तरह की खबरें आपने देखी व सुनी होंगी लेकिन यह एक अलग प्रकार की खबर है। सूत्रों के अनुसार जनपद बिजनौर में कम्प्यूटर में हेर-फेर कर अपने आपूर्ति की सीमा बढ़ाने का एक मामला प्रकाश में आया है।
दरअसल अंशू देवी पत्नी रामेंद्र सिंह ग्राम बागड़पुर ने अपने कृषक खाते में सामान्य आपूर्ति की जगह भ्रष्टाचार व जालसाजी के जरिये आपूर्ति की मात्रा न जाने कैसे बढ़वा ली। जब इसकी जांच की गई तो खाते को तुरन्त सीज कर दिया गया।
अधिकारियों से जुगाड़ कर जैसे-तैसे दुबारा खाते को खुलवा लिया गया लेकिन जब सख्ती हुई तो पुन: अधिकारियों ने खाते को सीज कर दिया है। हालाकि अंशू देवी बार-बार अधिकारियों को पत्रलिखकर खाते को खोलने की मांग कर रही है।
सहकारी गन्ना विकास समिति चांदपुर के गन्ना प्रबंधक से ई-रेडियो इंडिया ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत खाते को खोला नहीं जायेगा और कानूनी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल खाता सीज है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.