Categories: विशेष

गाजियाबाद: अवैध कच्ची शराब को लेकर डीएम के निर्देश पर जनपद में की गई बड़ी कार्यवाही

लोनी तहसील के अंतर्गत औरंगाबाद रिस्तल गांव के पास कच्ची शराब की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा यह कार्यवाही की गई

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे को तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम औरैया रिस्तल के पास अवैध रूप से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी लोनी को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा डीएम के निर्देश प्राप्त होते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना टीला मोड़ ने मय पुलिस फोर्स के साथ ग्राम औरैया रिस्तल के पास छापेमारी की। वहीं, मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब की भट्टीयां चल रही थी। 

जिसमें 9 ड्रम कच्ची शराब से भरे रखे हुए मिले हैं। उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा तत्काल समस्त भट्टियों को ध्वस्त करते हुए समस्त कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया हैं। दरअसल, यह अवैध कारोबार अभियुक्त गौतम कसाना द्वारा किया जा रहा था जोकि अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया हैं। उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा आबकारी निरीक्षक और प्रभारी निरीक्षक थाना टीला मोड़ को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल तुरंत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। बता दें कि यह जानकारी उपजिलाधिकारी लोनी खालिद अंजुम द्वारा प्राप्त की गई हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

2 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

2 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.