गाजियाबाद: एसपी सिटी मनीष मिश्रा के सख्त रवैय्ये से काले कारोबारियों में खौफ, क्राइम का ग्राफ डाउन गाजियाबाद के एसपी सिटी मनीष मिश्रा। pic: eradioIndia
गाजियाबाद एनसीआर का महत्वपूर्ण जिला है और यहां पर एसपी सिटी मनीष मिश्रा के आने के बाद से अपराधों के ग्राफ में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। शराब , गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के तस्कर खौफ में हैं। लॉकडाउन में एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है , ऐसे में अब इन काले कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है – महिला कर रही थी गांजे की तस्करी , पुलिस ने धर दबोचा फाइज़ अली सैफी, गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन के दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा के निर्देशों का अनुपालन करते हुए शातिर मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना खोड़ा पुलिस ने रविवार सुबह शनि मंदिर के पास से गांजे की तस्करी कर रही एक महिला तस्कर को उस समय गिरफ्तार कर लिया , जब वह अवैध गांजे की तस्करी हेतु थानाक्षेत्र में सक्रिय थी।
पुलिस को इसके पास से 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। तो वहीं , थाना खोड़ा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ी गई महिला अभियुक्ता शातिर किस्म की तस्कर है। जिसके विरुद्ध चार मुकदमें थाना खोड़ा में ही दर्ज है।
इतना ही नहीं , उन्होंने बताया कि महिला अभियुक्ता को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया , जब वह अवैध गांजे की तस्करी हेतु थानाक्षेत्र में सक्रिय थी। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।
पांच जुआरी गिरफ्तार , ताश के पत्ते व नकदी बरामद गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन / जनता कर्फ्यू में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे पांच जुआरियों को थाना सिहानी गेट पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया , जब वह थानाक्षेत्र कि सिहानी चुंगी पर स्थित दीपक नामक वाली गली में जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इनके पास से 52 ताश के पत्ते एवं 1,310 रुपए कि नगदी बरामद हुई है। तो वहीं , पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम भूपेंद्र शर्मा पुत्र जयवीर शर्मा , दूसरे ने जीतू पुत्र हरपाल , तीसरे ने अजय पुत्र इंद्रजीत , चौथे ने शिवानंद पुत्र इंद्रजीत और पांचवें ने जगत सिंह पुत्र अमीर चंद निवासी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद बताया है।
थाना सिहानी गेट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गणों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जुआ खेलने में मशगूल थे। इतना ही नहीं , उन्होंने बताया कि अभियुक्त गणों से पुलिस को ताश के पत्ते और नकदी बरामद हुई हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
editor पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
Recent Posts सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
This website uses cookies.
Accept