गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा चलाए जा रहे शातिर अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना खोड़ा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) बरामद हुआ है। तो वहीं पुलिस को पकड़े गए शातिर अभियुक्त ने अपना नाम अमित पुत्र वीर सिंह निवासी थाना खोड़ा गाजियाबाद बताया हैं।
आपको बता दें कि थाना थाना पुलिस ने एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को चेकिंग के दौरान देर रात्रि गुज्जर सम्राट सम्राट चौक के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से 30 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) बरामद हुआ हैं।
थाना खोड़ा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरुद्ध एक दर्जन मुकदमें जनपद के थाना खोड़ा और थाना सेक्टर- 58 नोएडा गौतमबुधनगर में दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसकी हिस्ट्री संख्या- 39ए हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।
गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन के आदेश अनुसार तथा क्षेत्राधिकारी लोनी राजकुमार पांडे के निर्देशन में थाना लोनी पुलिस के उपनिरीक्षक इसरार अहमद व सिपाही योगेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को बुधबाजार जय भवानी मोबाइल पॉइंट के पास से गिरफ्तार किया हैं। वहीं, पुलिस को इसके पास से अवैध असलहा (एक देशी पिस्टल 32 बोर) बरामद हुई हैं।
पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अशोक पुत्र प्रेम लाल निवासी थाना दौघट बागपत बताया हैं। जबकि, थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अवैध असलहा (देशी पिस्टल 32 बोर) सहित थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.