Categories: विशेष

गाजियाबाद: तीन गोकश सहित एक फरार चल रहा वांछित गिरफ्तार

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुरादनगर पुलिस के उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह और उनकी टीम के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, वरिष्ठ सिपाही सुग्रीव शर्मा, सिपाही अनुज और सिपाही नीरज को उस समय सफलता हाथ लगी, जब उन्होंने चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह मोहल्ला व्यापारियान से अवैध पशु कटान में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आपको बता दें कि पुलिस को पकड़े गए वांछित अभियुक्तों ने अपना नाम सद्दाम पुत्र वकील, राशिद पुत्र रशीद और तीसरे ने सगीर पुत्र बाबू निवासी थाना मुरादनगर गाजियाबाद बताया है। वहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अवैध पशु कटान के अभियोग में वांछित चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी-कार्रवाई कर इन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

3 माह से गोकशी के अभियोग में फरार चल रहा जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन के आदेश अनुसार तथा क्षेत्राधिकारी सदर गाज़ियाबाद प्रभात कुमार के निर्देशन में थाना मुरादनगर पुलिस के उपनिरीक्षक गुड वीर सिंह व उनकी टीम के वरिष्ठ सिपाही प्रमोद कुमार और दीपक कुमार ने मंगलवार देर रात्रि 3 माह से फरार चल रहे एक जिला बदर बदमाश को बंबा रोड के जीएमएस अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

वहीं, पुलिस को पकड़े गए जिला बदर अभियुक्त ने अपना नाम साजिद पुत्र असलम निवासी थाना मुरादनगर गाजियाबाद बताया है। दरअसल, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त जिला बदर बदमाश है, जिसके विरुद्ध गोकशी से संबंधित एक दर्जन के करीब मुकदमें थाना मुरादनगर में ही दर्ज है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर और गुंडा नियंत्रण अधिनियम की भी कार्यवाही हो चुकी है। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

17 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

17 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.