Categories: विशेष

गाजियाबाद: पिता-पुत्री की हत्या का मात्र 3 घंटों में किया खुलासा, भांजा ही निकला कातिल

अवैध संबंधों के चलते की गई थी पिता और उसकी पुत्री की निर्मम हत्या

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र के शहीदनगर इलाके में हुई पिता और पुत्री की निर्मम हत्या का पुलिस ने मात्र तीन घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस ने इसके पास से आला कत्ल और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

आपको बताते चलें कि शुक्रवार साहिबाबाद थानाक्षेत्र के शहीदनगर इलाके में एक किराए के मकान में पिता अब्दुल्लाह और उसकी दस वर्षीय पुत्री का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जिसकी सूचना मृतक अब्दुल्लाह के पिता अब्दुल ने पुलिस से करते हुए अपने रिश्तेदार शरीफ पुत्र सगीर निवासी थाना साहिबाबाद को नामजद किया था, जोकि मृतक अब्दुल्लाह का भांजा हैं।

गौरतलब है कि पिता और पुत्री की हत्या की सूचना मिलते ही थाना साहिबाबाद पुलिस मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी। इतना ही नहीं, वरिष्ठ अधिकारीगण भी फील्ड यूनिट समेत मौके पर पहुंच गए थे। जिसके उपरांत साक्ष संगलन की कार्रवाई आरंभ की गई थी।

दरअसल, मृतक के पिता अब्दुल ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसका बेटा अब्दुल्लाह और उसकी पोती हाफजा की हत्या के पीछे उसका रिश्तेदार शफीर हैं और बताया कि अब्दुल्लाह की पत्नी से शफीर बात-चीत किया करता था और दोनों में आपस में अवैध संबंध भी थे। जिसके उपरांत एसएसपी और एसपी सिटी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षकों समेत चार टीमों का गठन किया गया था। जिसमें, थाना कोतवाली, कौशांबी, साहिबाबाद और कविनगर समेत साइबर सेल की टीमें भी शामिल थी।

आपको बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, सुरागरस्सी, पतारस्सी और अब्दुल्ला व शरीफ के मोबाइल फोन के इलेक्ट्रॉनिक डाटा का गहनता से परीक्षण किया तो पुलिस ने शफीर को तत्काल हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर शफीर ने बताया कि मृतक अब्दुल्लाह की पत्नी से वह लगातार संपर्क में रहता था। इतना ही नहीं, अभियुक्त ने बताया कि उसके मृतक की पत्नी से अवैध संबंध भी थे और वह उससे कई-कई घंटे बातें किया करता था। अभियुक्त ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान मृतक की पत्नी बुलंदशहर अपने मायके में रह रही थी और वह लगातार उसके संपर्क में थी।

पूछताछ में अभियुक्त शफीर ने बताया कि मृतक अब्दुल्लाह उसका मामा लगता था और मृतक की पत्नी से अभियुक्त शफीर बहुत पहले से संपर्क में था। उसका यह संपर्क मृतक के मामा अब्दुल्लाह को पसंद नहीं था और उसने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में भी डाला हुआ था। इतना ही नहीं, मृतक ने अपनी पत्नी से अपने भांजे शरीफ से बात-चीत करने के लिए मना भी किया हुआ था। इसी को मद्देनज़र रखते हुए मृतक अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी को मायके में भेजा हुआ था और यह बात अभियुक्त शफीर को नागवार गुजर रही थी।

बता दें कि अभियुक्त शफीर के अवैध संबंधों के बीच में उसका मामा अब्दुल्लाह अड़चन बन रहा था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए अभियुक्त ने थान ली थी और मौका देखते ही रात्रि में अभियुक्त घर की दीवार फांदकर ऊपर चल गया था। इतना ही नहीं, अभियुक्त ने घर के अंदर जाकर छुरी से अपने मामा पर जानलेवा हमला कर दिया था, हमले में हुई आवाज़ से मृतक अब्दुल्लाह की बेटी जाग गई थी। जिसे शांत कराने के लिए अभियुक्त ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें पिता और पुत्री की मौत हो गई और फिर समय करीब तीन बजे अभियुक्त छत से कूदकर फरार भी हो गया था।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पिता और पुत्री की यह हत्या पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण थी। जिसका जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। जिसका अनुपालन करते हुए गिरफ़्तार करने वाली टीम के थाना साहिबाबाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही, उपनिरीक्षक अरुण मिश्रा, आरक्षी रविंद्र यादव, ऋषि पाल भाटी और आरक्षी आशीष मावी द्वारा हत्यारोपी को तत्काल रूप से गिरफ़्तार कर लिया गया। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली टीम को 25 हज़ार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई हैं। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.