Categories: विशेष

गाजियाबाद में पुलिस की सख्ती से घरों में कैद हुये लोग, बस्तियां सन्नाटे में तब्दील

बॉर्डर एरियों, संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्ग चौराहे, हॉटस्पॉट/क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं रेलवे ट्रैक आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर सख्ती से की जा रही चेकिंग।
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोनावायरस) के दृष्टिगत लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार जनपद में लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने एवम् कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत रखते बॉर्डर एरियों, संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्ग चौराहे, हॉटस्पॉट/क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं रेलवे ट्रैक आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर सख्ती के साथ चेकिंग की जा रही है।

वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीयों एवम् थाना प्रभारियों को शासन के आदेशानुसार आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं में उपलब्ध कराई गई रियायत को नियमानुसार कड़ाई से अनुपालन कराने, आवश्यक सेवाओं के वाहन/व्यक्तियों को बिना किसी परेशानी के आवाजाही सुनिश्चित करने व किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से विचरण करने वाले व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगाने, लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन कराने व उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के साथ साथ ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान खुद के बचाव हेतु आवश्यक रूप से मास्क, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने और लगातार साबुन से हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं।

गौरतलब है कि कोरोना के दृष्टिगत रखते लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, व्यक्तियों को जनपद पुलिस द्वारा येलो और रेड कार्ड जारी करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद में कुल 224 येलो कार्ड जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं, एसएसपी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को लगातार यह अभियान बराबर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

15 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

16 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.