Categories: विशेष

गाजियाबाद: Police & Social Workers के प्रयास से मिट रही राहगीरों की भूख, 1500 में बांटे भोजन

मुरादनगर में राहगीरों को भोजन वितरित करते पुलिसकर्मी व सामाजिक संगठन के लोग। pic: eradioIndia
  • फाईज़ अली सैफी | eradioIndia

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते सरकार द्वारा लॉकडाउन/जनता कर्फ्यू जारी है। लॉकडाउन के अंतर्गत लोग-बाग अपने-अपने घरों में बैठकर कोरोना वायरस के संक्रमण की साइकिल को तोड़ रहे हैं, जोकि मानव जाति के लिए बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं, और उसका प्रकोप भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में भी देखने को मिल रहा है।

जिसके चलते केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुकूल लॉकडाउन/जनता कर्फ्यू जारी किया गया है, जोकि फिलहाल 21 दिनों का है। सरकार द्वारा लॉकडाउन के नियमों का पूरा भारत मिलकर एक साथ लड़ाई लड़ रहा है और कोरोना वायरस के इस संक्रमण तोड़ने के लिए अपने-अपने घरों में शान्ति से लॉक हुए बैठे हैं।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के अंतर्गत श्रमिकों/मजदूरों का बहुत ही बुरा हाल हो रहा है और वह भूखे-प्यासे किसी तरह अपना समय गुजार रहे हैं। गौरतलब है कि गरीब-गुरबा लोगों की भूख और प्यास को मद्देनज़र रखते थाना मुरादनगर क्षेत्र के समाजसेवियों ने मिलकर पुलिस-प्रशासन द्वारा थाना मुरादनगर में पंद्रह सो लोगों को भोजन और राशन वितरित किया है, जोकि ग्राम बसंतपुर सैंतली, पाइपलाइन, ईदगाह बस्ती आदि के रहने वाले लोग हैं। इतना ही नहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह अपने थानाक्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी नज़र गरीबों पर बराबर बनी हुई है।
दरअसल, प्रभारी निरीक्षक आए-दिन गरीब-गुरबा लोगों को भूख और प्यास से निजात दिलाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा नगर के गणमान्य व्यक्ति भी गरीबों की भूख और प्यास मिटाने के लिए के जगह-जगह खाना व राशन वितरित कर रहे हैं। बता दें कि लोग-बाग एक के बाद एक डिस्टेंस के अनुसार अपना-अपना राशन ले रहे है और पुलिस-विभाग व सामान्य व्यक्तियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.