Categories: विशेष

गुटखा फैक्ट्री संचालक चौरसिया के खिलाफ ईओडब्ल्यू करेगा केस दर्ज, छह विभागों से मांगी जांच रिपोर्ट

भोपाल. शुक्रवार को गोविंदपुरा स्थित कमला पंसद-राजश्री गुटखा फैक्ट्री संचालक कमल कांत चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध और टैक्स चोरी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप में ईओडब्ल्यू केस दर्ज करने की तैयारी में है। ईओडब्ल्यू ने स्टेट जीएसटी, बिजली कंपनी, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, आबकारी विभाग और पीएफ की धोखाधड़ी के आरोप में इन सभी संबंधितों से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। सभी की अपने-अपने कानूनों के तहत रिपोर्ट तैयार करने के बाद सभी विभाग अपने स्तर पर भी कार्रवाई करेगा, लेकिन इनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य केस ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज किया जाएगा।

मौके पर मिले दस्तावेज और सील किए दफ्तर में बंद पड़े रिकॉर्ड का भी सत्यापन कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। स्टेट जीएसटी को ईओडब्ल्यू ने कहा है कि बीतें सालों में भरे गए टेक्स, खरीदा जा रहा कच्चा माल, बेचे जा रहे उत्पादित माल आदि का मिलान कर रिपोर्ट बनाई जाए और इस बात का अंदाजा लगाया जाए कि कितने का प्रतिदिन कर चोरी किया जा रहा है। छापे के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन गायाब है। इधर जांच एजेंसियों को आशंका है कि टैक्स चोरी का पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया गया है।

इधर, बाजार से गुटखा गायब, कीमतें बढ़ी छापे के दो दिन बाद रविवार को बाजार में राजश्री व कमला पसंद पान मसाला व गुटखा उत्पाद की बाजार में अचानक कीमतें बढ़ गई। बाजार में कमी होने से थोक व्यापारियों ने कीमतें बढ़ा दी इससे फुटकर दुकानदारों ने भी कीमतें बढ़ा दी। जबकि कंपनी ने कोई कीमतें नहीं बढ़ाई है।

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uIZ6RB

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.