Categories: विशेष

ग्रीन सेल्फी अभियान व ‘अर्थ-डे कांटेस्ट 2020’ के जरिये दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए एनवायरमेंट क्लब की ओर से ऑनलाइन सोशल मीडिया पर ग्रीन सेल्फी और अर्थ डे कांटेस्ट 2020 चलाया गया। इस अभियान के तहत 100 से ज्यादा लोगों की सेल्फी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रकाशित कर हरियाली का संदेश दिया। ‘ग्रीन सेल्फी’ के तहत लोगों ने अपने घर में लगे पेड़-पौधों के साथ सेल्फी भेजी, वहीं ‘अर्थ डे कांटेस्ट’ 2020 में करीब 50 लेख क्लब को प्राप्त हुए, कॉन्टेस्ट का विषय- ‘लॉकडाउन से प्रकृति में बदलाव’ रहा। जिसमें वैभव शर्मा, अर्पित बंसल, सोनू सिखेड़ा, मोनिका मित्तल, समेरीटन्स ऑल अराउंड के लेख सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में रखकर प्रकाशित किए गए। 

देखें आज का लाइव: किम जोंग उन की हालत खराब।। पाकिस्तान में बुजुर्ग हुआ प्रेग्नेंट।। पृथ्वी दिवस का जानें इतिहास ।। कोरोना का कैसे फायदा उठा रहे हैं अधिकारी

इस मौके पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सावन कन्नौजिया ने बताया कि सभी कॉन्टेस्ट और ग्रीन सेल्फी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन ही “ई- सर्टिफिकेट” जारी कर क्लब सम्मानित करेगा। तो वही ‘अर्थ डे कांटेस्ट 2020’ के सर्वश्रेष्ठ 5 लेखों के लेखकों को अपने आगामी कार्यक्रम में सम्मानित करेगा।
इस मौके पर क्लब ने “अर्थ को बचाओ नहीं तो अनर्थ हो जाएगा” का नारा दिया।
क्लब की टीम ने भी अपने घर से ही एक एक शब्द लिखकर पूरा एक नारा बनाकर उसे पृथ्वी दिवस पर अपने अकाउंट से प्रकाशित किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कॉन्टेस्ट के निर्णायक मंडल में पायल शर्मा और सुषमा गुप्ता मौजूद रहे।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

14 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.