Categories: विशेष

चांदपुर: नगरपालिका में हो रहे है भ्रष्टाचार को लेकर नामित सभासदों ने उठाई आवाज

  • संवाददता, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। चांदपुर नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार का सच अब जनता के सामने आना शुरू हो गया है।बरसात के शुरू होते ही चांदपुर के विकास की पोल खुल गई है। शहर में जगह-जगह भ्रष्टाचार के नाले तैयार किया जा रहे है, तो वही जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी समास्या को लेकर नगरपालिका में भाजपा के नामित सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर पालिका में बड़ी मात्रा में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराकर रोकने की मांग की।

भाजपा विधयाक कमलेश सैनी व भाजपा सभासद राम शरण दास, पल्लव अग्रवाल, सन्तोष खन्ना, राजेंद्र त्यागी, ब्रजपाल सैनी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय जी को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिलाधिकारी के सामने भाजपा सभासदों ने 3 सूत्री मांगें रखी गई हैं। जिसमें पालिका द्वारा शहर में सड़को का निर्माण, नालो का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे नालों का निर्माण मानकों को अनदेखा करते हुए बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर तो नालों को सड़कों से ऊपर उठाकर बना दिया गया है जिसमे पानी जाना संभव नही हो पाएगा। नालो में लगने वाली सामग्री मानक अनुसार नही लगाया जा रहा है। नालों में ईंट अव्वल की न लगाकर निन्म स्तर की जैसे चटका व दोयम लगाई जा रही है।


ज्ञापन में बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की है कि वो नगर पालिका प्रशासन से बात कर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व नाले की कवरेज करने गए पत्रकार पर भी ठेकेदार द्वारा हमला कर दिया था। नगरपालिका के ठेकेदारों के भी हौसले बुलंद नजर आ रहे है। कि खुले आम पत्रकार को पीटा जा रहा है। पत्रकार ने फिर मामले की शिकायत कोतवाली में कई गयी। जिसमे ठेकेदार सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि नगरपालिका को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लाखो रुपये आते है लेकिन आज भी थोड़ी सी बरसात हो जाए तो नालो की गंदगी सड़को पर नजर आने लगती है। जिससे शहर में विभिन्न प्रकार की बीमारी होने का डर रहता है। उन्होंने नालो की प्रति दिन साफ सफाई होनी चाहिए। इतना ही नही सबसे बड़ी बात है कि नालों की निकासी ने होना सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नालों की सफाई के नाम पर नगर पालिका ने बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी फर्जीवाड़े के खिलाफ भाजपा के पांच सभासदों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

16 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.