Categories: विशेष

चीन में नये 34 लोग संक्रमित, 82,901 हुई संक्रमितों की संख्या

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 20 मामले ऐसे हैं जिनमें रोगियों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। इसके बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,901 हो गई हैं जिनमें से 4,630 लोगो की मौत हो चुकी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति हुबेई प्रांत में संक्रमित पाया गया है। हुबेई में पिछले 35 दिन से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था। यह संक्रमण सबसे पहले इसी प्रांत में फैलना शुरू हुआ था।

एनएचसी ने बताया कि संक्रमण के 14 नए मामले शनिवार को सामने आए। इसके अलावा 20 ऐसे लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि चीन में इस संक्रमण से 4,633 लोग मारे गए हैं। अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से 40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 2,79,311 लोगों की मौत हो चुकी है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

20 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.