Categories: विशेष

चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर, दो वांछित भी किये गये गिरफ्तार

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिहानी गेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि नंदग्राम चौराहे के ए-ब्लॉक जीआईसी गेट के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस को इसके पास से अवैध शराब के 36 पव्वे हरियाणा मार्क के बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस को इसके पास से लूट का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जोकि थाना सिहानी गेट गाजियाबाद से ही संबंधित है। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम दीपक भरतवाज पुत्र त्रिदेवी भरतवाज निवासी थाना हाल थाना सिहानी गेट एवं थाना खुर्जा बुलंदशहर बताया है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसे लाॅकडाउन में शराब नही मिल रही थी इसलिए वह अवैध शराब को चोरी-छिपे बेचने के लिए ले जा रहा था। इसके अलावा अभियुक्त ने बताया कि बरामद हुआ लूट का मोबाइल फोन उसने अपने साथी आकाश पुत्र विनोद निवासी थाना सिहानी गेट के साथ मिलकर गत् 15 फरवरी को आश्रम रोड के नंदग्राम से एक व्यक्ति से छीना/लूटा था।
थाना सिहानी गेट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जोकि अवैध शराब के साथ व लूट के मोबाइल फोन सहित चेकिंग के दौरान रंगे हाथ पकड़ा गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि लूट की घटना में शामिल इसके साथ आकाश की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन के करीब मुकदमें जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है और इसके फरार साथी आकाश की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी हैं।

एक वर्ष से धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहा शातिर आरोपी गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा लॉकडाउन/जनता कर्फ्यू में भी वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कविनगर पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने एक वर्ष से धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
बता दें कि पकड़े गए वांछित का नाम विजयन्त जैन पुत्र विजय कुमार जैन निवासी थाना लिंक रोड गाजियाबाद है। वहीं, थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी के आधा दर्जन अभियोग थाना कविनगर, सिहानी गेट और थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद में भी दर्ज हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया शातिर अभियुक्त अब तक जाने कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। इतना ही नहीं, शातिर अभियुक्त लगभग एक वर्ष से धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।

चेकिंग के दौरान एक वांछित गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू में भी एसएसपी कलानिधि नैथानी और सिटी मनीष कुमार मिश्रा के आदेश अनुसार वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कविनगर पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई, जब पुलिस ने शनिवार सुबह बाबूधाम के मटियाला मोड़ के पास से एक वांछित को गिरफ्तार किया, जोकि थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।
तो वहीं, पुलिस को पकड़े गए वांछित अभियुक्त ने अपना नाम मोनिश पुत्र स्वर्गीय नेम सिंह निवासी थाना कविनगर गाजियाबाद बताया है। थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त तेजतर्रार किस्म का अपराधी है, जोकि लॉकडाउन में भी थानाक्षेत्र में सक्रिय था। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है, जो चोरी के अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी-कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

12 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.