Categories: विशेष

‘छोटी सी है जिंदगी’,जमकर करें सदुपयोग: जैकलीन फर्नांडीज

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जिंदगी के बारे में कई चीजों का एहसास कराया। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने महसूस किया कि जिंदगी बहुत छोटी है और हमारे हाथों में जितना भी वक्त मौजूद है, उनका जमकर सदुपयोग किया जाना चाहिए।

लॉकडाउन किस तरह से उनके लिए सीखने की एक अवस्था रही, इस बारे में बात करते हुए जैकलीन ने बताया, “सच कहूं तो सबसे बड़ी सीख यह रही कि जब मानव जाति की बात आती है, तो हम कुछ हद तक अप्रासंगिक हैं, यानि कि इस धरती पर रहने के लिए हम बेहद धन्य हैं क्योंकि दुनिया हमारे साथ भी चल सकती है और हमारे बिना भी। इसलिए हमें आभारी होना चाहिए और संसार के लिए भी कुछ करना चाहिए। यही एहसास है – हम अपनी धरती को बहुत आम तरीके से ले लेते हैं।”

अपनी बात को जारी रखते हुए जैकलीन आगे कहती हैं, “दूसरी सीख यह है कि जिंदगी बहुत छोटी है। हमें उन चीजों को करने की आवश्यकता है, जिनसे हमें प्यार है व जिन्हें हम करना पसंद करते हैं। हमें अपने करीबियों संग वक्त बिताना चाहिए। हमें जिंदगी का भरपूर मात्रा में सदुपयोग करना चाहिए। यह एक अहम सीख है। इस लॉकडाउन के दौरान मुझे इन दो बातों का एहसास हुआ।

जैकलीन फिलहाल सुपरस्टार सलमान खान सहित और भी कई लोगों के साथ पनवेल के फॉर्म हाउस में समय बिता रही हैं। अभिनय की बात करें, तो जैकलीन हाल ही में ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आईं, जिसे नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज किया गया। शिरीष कुंदर इसके निर्देशक व फराह खान इसकी निर्माता हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

41 minutes ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

59 minutes ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 hour ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

22 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

22 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

22 hours ago

This website uses cookies.